Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025: जरूर चुनें बेटे के लिए शिव जी से प्रेरित ये नाम, खुल जाएगा उसका भाग्य

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 12:23 PM (IST)

    बच्चे का नाम रखते समय इस बात का खास तौर से ख्याल रखें कि वह नाम जीवन भर उसके साथ रहेगा। हिंदू धर्म में बच्चों को देवी-देवताओं से जुड़े नाम देना काफी श ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2025 बच्चों के लिए शिव जी के नाम। (Freepik - shiv ji image)
    Mahashivratri 2025 बच्चों के लिए शिव जी के नाम। (Freepik - shiv ji image)

    HighLights

    1. बच्चों के लिए आध्यात्मिक नाम चुनना होता है शुभ।
    2. 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि।
    3. बच्चों के लिए शिव जी से जुड़े नाम रखने से होगा लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल अपने बच्चों के लिए आध्यात्मिक नाम चुनने का चलन काफी बढ़ गया है। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि हमेशा अर्थ वाले नाम ही रखने चाहिए, क्योंकि बिना अर्थ का नाम रखने से बच्चों को उसका कोई लाभ नहीं मिलता। ऐसे में अगर शिवरात्रि पर या उसके आसपास आपके घर-परिवार में किसी लड़के का जन्म हुआ है, तो आप उनके लिए शिव जी से प्रेरित ये नाम चुन सकते हैं।  

    लड़को के लिए धार्मिक नाम

    • रुद्रांश - रुद्र के अंश को रुद्रांश कहा जाता है। रूद्र का अर्थ है बुरी शक्तियों और बुराइयों का नाश करने वाला। इसी के साथ आप अपने बेटे के लिए भगवान शिव से प्रेरित रुद्र नाम भी चुन सकते हैं।
    • आशुतोष - आशुतोष भी भगवान शिव से ही प्रेरित एक नाम है, जिसका अर्थ है आसानी से प्रसन्न होने वाला या जो हमेशा खुश रहता है।
    • अनिकेत - इस नाम का अर्थ है सभी का स्वामी। इस नाम का संबंध भी भगवान शिव से ही माना जाता है। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए ये नाम चुन सकते हैं।
    • वृषांक - वृषांक भगवान शिव का ही एक नाम है। साथ ही यह एक यूनिक नाम भी है। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें -  Mahakumbh Mela 2025: नागा साधु अपने पास क्यों रखते हैं अस्त्र और शस्त्र? रोचक है वजह

    मृत्युमंज - भगवान शिव को मृत्युमंज भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है मृत्यु पर विजय पाने वाला। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए शिव जी का ये नाम चुन सकते हैं।

    शिवांश - शिव जी का अंश शिवांश कहलाता है। यह नाम मार्डन होने के साथ-साथ काफी लोकप्रिय भी है।

    अनिकेत - भगवान शिव को अनिकेत भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है सभी का स्वामी।

    आलोक - आलोक नाम के कई अर्थ हैं जैसे प्रकाश, चमक, आभा और आत्मज्ञान। यह सभी नाम भगवान शिव को भी प्रदर्शित करते हैं।

    नील - भगवान शिव को नीलकंठ भी कहा जाता है। आप अपने बेटे को इसी से प्रेरित नील नाम दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इस सरल विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक, सभी पाप होंगे दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'