यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, खास हो जाएगा आपका पर्व
महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के मुख्य व्रत त्योहारों में शामिल है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी संग माता पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर मनाई जाती है महाशिवरात्रि।
- शिव-पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है यह पर्व।
- इस दिन व्रत करने से मिलता है महादेव का आशीर्वाद।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शिव भक्तों को पूरे साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त (Mahashivratri Muhurat)
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि बुधवार, 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है।
निशिता काल पूजा समय - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 27 फरवरी रात 12 बजकर 59 मिनट तक
.jpg)
मिलेगी शिव जी की कृपा
रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से ही माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। ऐसे में अगर महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले अपने घर में रुद्राक्ष लेकर आते हैं, तो इससे आपके और आपके परिवार के ऊपर भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है। साथ ही इसे घर में रखने से रोग-दोष और दुख भी दूर होते हैं, जिससे जीवन में सुख-संपत्ति बनी रहती है।
ला सकते हैं ये चीजें
महाशिवरात्रि से पहले आप अपने घर में पारद का शिवलिंग लाकर स्थापित कर सकते हैं। रोजाना इस शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करने से साधक को वास्तु दोष और पितृ दोष जैसी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इसी के साथ आप महाशिवरात्रि पर समस्त शिव परिवार की तस्वीर भी अपने घर ला सकते हैं। ध्यान रखें कि उस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय के साथ-साथ नंदी और वासुकी की भी तस्वीर होनी चाहिए।
खबरें और भी
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025 Date: फरवरी महीने में कब है महाशिवरात्रि? नोट करें शुभ योग एवं मुहूर्त
लगाएं ये पौधे
शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए आप महाशिवरात्रि से पहले अपने घर पर कुछ पेड़-पौधे भी लगा सकते हैं, जिससे समस्त शिव परिवार की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। इसके लिए आप बेलपत्र और शमी जैसे पौधे अपने घर में लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।