Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025 Wishes: इन संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बरसेगी महादेव की कृपा

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 06:00 PM (IST)

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Wishes) का महापर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान ह ...और पढ़ें

    Mahashivratri Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि के शुभ संदेश (Pic Credit- Freepik) (AI Image)
    Mahashivratri Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि के शुभ संदेश (Pic Credit- Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महादेव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं (Mahashivratri ki hardik shubhkamnaye) देते हैं और पर्व को बेहद खास बनाते हैं। ऐसे में आप भी इस आर्टिकल में दिए गए महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Quotes) के शुभकामना के द्वारा अपनों को पर्व की बधाई दे सकते हैं।

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Mahashivratri 2025 Wishes in Hindi)

    अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का

    काल भी उसका क्या बिगाड़े

    जो भक्त हो महाकाल का!

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!


    शिव की भक्ति से नूर मिलता है

    सबके दिलों को सुकून मिलता है

    जो भी लेता है दिल से भोले का नाम

    उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है

    जय भोलेनाथ

    हैप्पी महाशिवरात्रि


    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025 Upay: महाशिवरात्रि पर इन उपाय से मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी, जल्द बजेगी शहनाई

    सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,

    सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,

    हम बनें भोले की चरणों की धूल,

    आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल


    गरज उठे गगन सारा

    समंदर छोड़े, अपना किनारा

    हिल जाये जहान सारा

    जब गूंजे महादेव का नारा।

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।


    शिव की महिमा से जगमगाए सारा जहान,

    शिवरात्रि का यह पर्व लाए खुशियों की सौगात,

    हर हर महादेव!

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।


    शिव की बनी रहे आप पर छाया,

    पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

    मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

    जो कभी किसी ने भी न पाया।

    ॐ नमः शिवाय!

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।


    तन की जाने

    मन की जाने

    जाने चित की चोरी

    उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।


    भोले की महिमा है अपरम्पार,

    करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,

    शिव की दया आप पर बनी रहे और

    आपके जीवन में खुशियां भरी रहें,

    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


    अद्भुत भोले तेरी माया

    अमरनाथ में डेरा जमाया

    नीलकंठ में तेरा साया

    तू ही मेरे दिल में समाया।

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।


    भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको

    उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको

    आप करें अपनी ज़िन्दगी में इतनी तरक्की

    हर किसी का प्यार मिले आपको

    जय भोले शिवशंकर बाबा की जय

    यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: 60 वर्ष बाद दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, उत्तराखंड में शिव पूजा का ये है शुभ समय