Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि घर जरूर लाएं ये चमत्कारी चीजें, चमक जाएगी किस्मत
इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को पड़ रही है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। माना जाता है कि इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष वस्तुएं ...और पढ़ें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें ये काम। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। साल 2026 में यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं, अगर इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ विशेष और शुभ चीजें घर लाते हैं, तो इससे न केवल घर की नकारात्मकता दूर होती है, बल्कि वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है। आइए जानते हैं उन चमत्कारी वस्तुओं के बारे में जिन्हें महाशिवरात्रि पर घर लाना कल्याणकारी माना जाता है -

Ai Generated Image
1. पारद शिवलिंग (Mercury Shivling)
महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग को घर लाना सबसे शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, पारद शिवलिंग के दर्शन मात्र से कई यज्ञों के समान फल मिलता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करने से 'पितृ दोष' और 'वास्तु दोष' से मुक्ति मिलती है। अगर आपके घर में अक्सर कलह रहती है, तो पारद का शिवलिंग अपने घर जरूर स्थापित करें।
2. रुद्राक्ष (Rudraksha)
माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न हुआ है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर एक मुखी या पंचमुखी रुद्राक्ष घर लाना और उसे सिद्ध करके धारण करना या तिजोरी में रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे सेहत अच्छी रहती है। साथ ही मानसिक तनाव दूर होता है।
3. चांदी के नंदी (Silver Nandi)
नंदी भगवान शिव के परम भक्त और वाहन हैं। शिव जी की पूजा नंदी के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर चांदी के छोटे से नंदी घर लाकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर जरूर रखें। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन के नए मार्ग खुलते हैं।
खबरें और भी
4. महामृत्युंजय यंत्र (Mahamrityunjay Yantra)
अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय यंत्र घर लाएं। इसे ईशान कोण में स्थापित करें। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और घर के सदस्यों की सेहत में सुधार आता है।
5. बिल्व पत्र का पौधा (Belpatra Plant)
बिल्व पत्र महादेव को बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने घर के आंगन या गमले में बिल्व पत्र का पौधा लगाना साक्षात शिव की कृपा पाने जैसा है। माना जाता है कि जिस घर में बेल का वृक्ष होता है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती और माता लक्ष्मी का वास बना रहता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।