Mahashivratri 2026: करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी तरक्की, महाशिवरात्रि पर इन राशियों की लगेगी लॉटरी
महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) इस साल 15 फरवरी को मनाई जाएगी, जो ग्रहों के दुर्लभ संयोग के कारण कई राशियों के लिए बेहद खास होगी। मेष, सिंह, तुला और ...और पढ़ें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन राशियों को होगा फायदा।
HighLights
महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा
साल 2026 की महाशिवरात्रि कई मायनों में खास है
यह दिन शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2026: भगवान शिव की पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की महाशिवरात्रि कई मायनों में खास है। इस दिन ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए राजयोग जैसा फल लेकर आएगा।
महादेव को आशुतोष कहा जाता है, जो भक्तों की प्रार्थना सुनकर तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार की शिवरात्रि पर शिव-शक्ति की विशेष कृपा से कुछ राशियों के जातकों को करियर में ऊंची उड़ान भरने और बिजनेस में जबरदस्त फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं?
इन राशियों पर बरसेगी शिव जी की विशेष कृपा (Lucky Zodiac Signs)

AI Generated
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि व्यापार में नए अवसर लेकर आएगी। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो महादेव की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी होगी। जो लोग नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय सोने पर सुहागा साबित होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह शिवरात्रि मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि वाली रहेगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। साथ ही रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
खबरें और भी
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय निवेश से फायदा कमाने का है। अगर आप शेयर मार्केट या रियल एस्टेट से जुड़े हैं, तो महादेव की कृपा से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कामों में सफलता मिलेगी और करियर की बाधाएं दूर होंगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी आपको दूसरों से अलग करेगी। महादेव की कृपा से आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और कारोबार में फायदा होगा।
करें ये उपाय
- बिजनेस में सफलता के लिए महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
- करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शहद और जल मिलाकर महादेव को अर्पित करें।
- शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इस रात शिव तांडव स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
यह भी पढ़ें- February Festival 2026: कब है महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी? नोट करें फरवरी के व्रत-त्योहार की डेट
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Remedies: शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है? तो महाशिवरात्रि की रात करें ये उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।