Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, करियर-कारोबार को मिलेगा नया आयाम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 01:52 PM (IST)

    Makar Sankranti 2024 ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के धनु राशि में गोचर के दौरान खरमास लगता है। वहीं मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त ह ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, करियर-कारोबार को मिलेगा नया आयाम
    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, करियर-कारोबार को मिलेगा नया आयाम

    HighLights

    1. ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के धनु राशि में गोचर के दौरान खरमास लगता है।
    2. सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है।
    3. सूर्य देव 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के धनु राशि में गोचर के दौरान खरमास लगता है। वहीं, मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है। इस दिन से शुभ कार्य किए जाते हैं। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में समय के साथ बढ़ोतरी होती है। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति पर विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर दुर्लभ 'इंद्र' योग समेत बन रहे हैं ये 7 अद्भुत संयोग

    राशि अनुसार मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन 'ॐ तेजोरूपाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ भास्कराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ रवये नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ अच्युताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ अचिन्त्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ भक्तवश्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ भगवते नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ एकाकिने नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ हृषीकेशाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर 'ॐ भानवे नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: क्या होती है प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानें इसका धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।