यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makar Sankranti 2024: आज मकर संक्रांति पर करें ये ज्योतिष उपाय, धन-वैभव से भरा रहेगा आपका संसार
Makar Sankranti 2024 हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ माना गया है। यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुस ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ माना गया है।
- यह पर्व फसल के मौसम की शुरुआत और ठंड के अंत का प्रतीक है।
- मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े होने लगते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व फसल के मौसम की शुरुआत और ठंड के अंत का प्रतीक है। मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े होने लगते हैं और उत्तरायण की यह अवधि लगभग छह महीने तक रहती है।
यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है, अगर इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय (Makar Sankranti Upay) किए जाए, तो जीवन धन-वैभव से भरा रहता है। तो आइए यहां जानते हैं -

मकर संक्रांति पर करें ये ज्योतिष उपाय
आर्थिक हालात में होगा सुधार
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो मकर संक्रांति के दिन अपने घर में भगवान सूर्य की प्रतिमा लाएं और अपने मंदिर की पूर्व दिशा में उसे स्थापित करें। रोजाना इस प्रतिमा के सामने नमन करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
सूर्य देव को इस विधि से चढ़ाएं जल
रोजाना सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को तांबे के लोटा से जल चढ़ाएं। जल में रोली, पुष्प, अक्षत, जरूर मिलाएं। इस उपाय को मकर संक्रांति के दिन से यानी आज से शुरू करना शुभ होगा। ऐसा करने से आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे।
पिता की करें सेवा
जो लोग सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं उन्हें अपने पिता की सेवा निस्वार्थ भावना से करनी चाहिए, क्योंकि सूर्य पिता के कारक हैं, जो लोग यह उपाय सच्ची श्रद्धा से करते वे अपने करियर में दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ते जाते हैं।
खबरें और भी
तिल डालकर स्नान करें
मकर संक्रांति के दिन तिल डालकर स्नान करना शुभ माना जाता है। हालांकि स्नान के बाद तिल, लाल वस्त्र, गुड़ आदि का दान करना भी बेहद जरूरी है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर तुलादान का है खास महत्व, जानें इसके नियम
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'