Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 02:07 PM (IST)

    Makar Sankranti 2024 यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। मकर संक्रांति तिथि ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    HighLights

    1. देशभर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
    2. यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मनाया जाता है।
    3. मकर संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। मकर संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है। शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान कर पूजा, जप-तप और दान -पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप धूल जाते हैं। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति तिथि पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। साथ ही पूजा के पश्चात राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर दुर्लभ 'इंद्र' योग समेत बन रहे हैं ये 7 अद्भुत संयोग

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक मकर संक्रांति पर गुड़ और मूंगफली का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति पर सफेद तिल के लड्डू का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर चावल और उड़द दाल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर गुड़, मूंगफली और शहद का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर मौसमी फलों और सब्जियों का दान करें।
    • तुला राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर दूध, दही, चूड़ा और सफेद तिल का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर शहद, चिक्की और गुड़ का दान करें।
    • धनु राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर हल्दी, केला और धन का दान करें।
    • मकर राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर चावल और उड़द की दाल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर काले कंबल, तिल एवं गुड़ का दान करें।
    • मीन राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर जरूरतमंदों को वस्त्र और धन का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: क्या होती है प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानें इसका धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।