Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 07 Jan 2025 06:01 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति तिथि पर कई मंगलकारी योग (Makar Sankranti 2025 Daan) बन रहे हैं। इन योग में सूर्य देव और जगत के पालनहार भगवान विष ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व
    Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. मकर संक्रांति सूर्य देव को समर्पित है।
    2. इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है।
    3. संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान करने का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2025: सनातन धर्म में मकर संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। सूर्य देव की उपासना करने से साधक को करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव से मिलने उनके घर पर गये थे। इस समय शनिदेव ने काले तिल से अपने पिता का स्वागत किया था। इसके लिए मकर संक्रांति तिथि पर काले तिल का दान किया जाता है। इसके अलावा, साधक अपनी सुविधा अनुसार इन चीजों का भी दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन मूंगफली, गुड़ और शहद का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल और तिल के लड्डू का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन दूध, चावल और उड़द दाल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गेहूं, गुड़, चिक्की आदि चीजों का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गन्ने और हरे रंग के कपड़े का दान करें।
    • तुला राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन पोहा (चूड़ा), दही और तिल का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन मूंगफली, शहद और चिक्की का दान करें।
    • धनु राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन पीले रंग के कपड़े और लड्डू का दान करें।
    • मकर राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन उड़द की दाल और काले तिल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन कंबल और चमड़े के चप्पल-जूते का दान करें।
    • मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन बेसन, चने की दाल और पके केले का दान करें।

    यह भी पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? शनिदेव से जुड़ा है कनेक्शन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी