Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार करें तिल से ये उपाय, सभी दुख होंगे दूर!

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 03:34 PM (IST)

    मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस साल यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस मौ ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें ये काम।
    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें ये काम।

    HighLights

    1. मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास माना जाता है।
    2. इस साल यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।
    3. यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का पर्व है। इस दिन सूर्य देव धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान सूर्य की पूजा करते हैं। साथ ही दान-पुण्य व विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस शुभ अवसर (Makar Sankranti 2025) पर तिल के कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सभी मुश्किलों का अंत होता है, तो आइए यहां जानते हैं।

    काले तिल के अचूक उपाय

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को जल में काले तिल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर पानी में कुछ काले तिल डालकर स्नान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर सूर्य नारायण को काले तिल के लड्डू अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस मौके पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर भगवान सूर्य को गुड़ व काले तिल से बने लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर काले तिल और गर्म कपड़े किसी जरूरतमंद व्यक्ति को देना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को काले तिल अर्पित करने चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर सूर्य देव को जल में काले तिल और गुड़ डालकर जल चढ़ाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर काले तिल और गुड़ से बनी मिठाई भगवान सूर्य को चढ़ानी चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर सूर्य नारायण को काले तिल और शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू क्यों बनाए जाते हैं, क्या है मान्यता?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।