यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zodiac Signs: मकर संक्रांति के दिन सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
धार्मिक मत है कि हनुमान जी (Makar Sankranti Lucky Zodiac Signs) की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जी ...और पढ़ें

HighLights
- मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव को समर्पित है।
- इस दिन सूर्य देव की पूजा एवं साधना की जाती है।
- सूर्य देव की पूजा करने से करियर को नया आयाम मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर स्नान-ध्यान के बाद विधिवत सूर्य देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है।
ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पुष्य नक्षत्र समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने के चलते भौम पुष्य योग का संयोग बनेगा। यह योग कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। इन राशियों पर सूर्य देव के साथ हनुमान जी (Hanuman Ji Favorite zodiac signs) की भी कृपा बरसेगी।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? सूर्य देवता की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान
मेष राशि
.jpg)
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः हनुमान जी की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। हनुमान जी की पूजा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हनुमान जी की विशेष कृपा साधकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्नचित रहेगा। धार्मिक कार्य में लिप्त रहेंगे। कारोबार में विशेष सफलता मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। शेयर मार्केट या निवेश से भी लाभ होगा।
कर्क राशि
.jpg)
मकर संक्रांति के अवसर पर पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग के चलते कर्क राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। कर्क राशि के जातकों पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिगड़े काम बन सकते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल या दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही लाल और सफेद रंग की चीजों का दान करें। आप गुड़, मूंगफली, चिक्की, शहद, सफेद तिल, दूध, दही, तिल के लड्डू आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
खबरें और भी
वृश्चिक राशि
.jpg)
मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के जातकों पर भी हनुमान जी की कृपा बरसेगी। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वृश्चिक राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है, जो हनुमान जी को बेहद प्रिय है। इसके लिए वृश्चिक राशि के जातकों पर हनुमान जी की कृपा बरसती है। मकर संक्रांति के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
इस योग से वृश्चिक राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे। सूर्य देव एवं मंगल देव के मध्य मित्रवत संबंध है। इसके लिए वृश्चिक राशि के जातकों पर सूर्य देव मेहरबान रहेंगे। करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। मकर संक्रांति तिथि से नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति पर गंगाजल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? शनिदेव से जुड़ा है कनेक्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।