यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, नौकरी के बन रहे हैं चांस
सनातन धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति है। इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। वहीं इस दिन को लेकर लोगों की अपनी - अपनी मान् ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति है।
- इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है।
- इस दिन को लेकर लोगों की अपनी - अपनी मान्यताएं हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ और विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं। यह दिन पूरी तरह भगवान सूर्य को समर्पित है। कहते हैं कि जो भक्त इस दिन सच्चे भाव के साथ सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें सुख-सौभाग्य का वरदान मिलता है। वहीं, इस बार ये गोचर पुष्य नक्षत्र में होने वाला है, जिसकी वजह से इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में यह पर्व (Makar Sankranti 2025) किन राशियों के लिए शुभ होने वाला है, आइए यहां पर जानते हैं।
.jpg)
इन राशियों को मिलेगा लाभ (Makar Sankranti Lucky Zodica Signs)
मेष - मेष राशि वालों के लिए मकर संक्रांति (Makar Sankranti predictions) का दिन काफी लाभकारी होगा, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी शुभ है। नौकरी लग सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्रोत मिलेंगे।
सिंह - मकर राशि के लोगों यह दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
मकर - मकर संक्रांति का दिन (Lucky Zodica Signs) मकर राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इससे इनके जीवन में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी। हालांकि किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, इससे नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025: इस कथा के बिना अधूरा है विनायक चतुर्थी का व्रत, पाठ मात्र से दूर होंगे सभी कष्ट
मकर संक्रांति 2025 कब है? ( Makar Sankranti 2025 Date And Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते मकर संक्रांति का पावन त्योहार 14 जनवरी, 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। वहीं, मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर क्यों खाई जाती है खिचड़ी, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।