Makar Sankranti 2026 Remedies: मकर संक्रांति पर घर के इन स्थानों को करें रोशन? जीवन से दूर होगा अंधकार
मकर संक्रांति, जो 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन (Makar Sankranti 2026) सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पावन पर्व पर ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2026 Remedies: मकर संक्रांति पर करें ये काम।
HighLights
मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ माना जाता है
यह भगवान सूर्य को समर्पित है
इस दिन स्नान और दान का बड़ा महत्व है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। इस साल यह पावन पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन की अपनी यात्रा समाप्त कर उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन (Makar Sankranti 2026) सूर्य पूजन के साथ-साथ घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीप दान करना चाहिए। आइए जानते हैं मकर संक्रांति की शाम घर के किन कोनों को रोशन करना जरूरी है?
इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक (Deepak Ke Upay)
-1767945267839.jpg)
मुख्य द्वार
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का द्वार माना गया है। ऐसे में संक्रांति की शाम मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और परिवार में खुशहाली आती है।
ईशान कोण
घर का उत्तर-पूर्वी कोना देवताओं का स्थान माना जाता है। यहां रोशनी करने से घर के सदस्यों की बुद्धि तेज है और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। अगर यहां पूजा घर है, तो इस स्थान पर अखंड दीपक जरूर जलाएं।
रसोई घर
रसोई को अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। संक्रांति के दिन रसोई में पीने के पानी के स्थान के पास एक दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ देवता खुश होते हैं और घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती है।
खबरें और भी
तुलसी जी के पास
तुलसी के पौधे को साक्षात लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति पर तुलसी के पास दीपक जलाने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं।
घर की छत या आंगन
यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए घर के खुले आंगन या छत पर एक दीपक जलाकर आकाश की ओर रोशनी करनी चाहिए। ऐसा करने से धन और यश की प्राप्ति होती है।
तिल के तेल का महत्व
मकर संक्रांति पर हो पाए तो तिल के तेल का दीपक जलाएं। तिल का संबंध शनि और सूर्य दोनों से है। कहा जाता है कि तिल के तेल की रोशनी से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही, घर के अंधेरे कोनों में कपूर जलाकर घुमाना भी बहुत शुभ होता है।
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का शुभ संयोग, रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।