Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mangal Dosh Upay: क्या आपकी कुंडली में है मंगल दोष? वैलेंटाइन डे पर करें ये उपाय, दूर होंगी दूरियां

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

    ज्योतिष के अनुसार, मंगल दोष से रिश्ते टूट सकते हैं और झगड़े बढ़ सकते हैं। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए वैलेंटाइन डे पर हनुमान जी या शिव जी को लाल गुला ...और पढ़ें

    कैसे दूर करें मंगल दोष? (Image Source: AI-Generated)

    कैसे दूर करें मंगल दोष? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना आते ही हर तरफ वैलेंटाइन डे की चर्चा होने लगती है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार और रोमांस को समर्पित है। इस दिन कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर एक-दूसरे को खूब चाहने के बाद भी रिश्ते में मिठास नहीं आ पाती, जिसकी हम उम्मीद करते हैं। इसकी वजह कुंडली में मौजूद मंगल दोष हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मंगल दोष होने से जातकों को लव लाइफ में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और बनते-बनते रिश्ते टूट जाते हैं। अगर भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं मंगल दोष कैसे पाएं मुक्ति।

    मंगल दोष होने पर कौन-सी समस्याएं होती हैं?

    • पार्टनर के साथ अहंकार को लेकर टकराव होता है।
    • इसके अलाव झगड़े और गलतफहमियां अधिक बढ़ जाती हैं।
    • शादी का देरी का सामना करना पड़ सकता है।
    • बनते-बनते रिश्ते टूट जाते हैं।
    • अशांति का माहौल रहता है
    • दूरियां बढ़ने लगती हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या आपकी कुंडली में भी है मांगलिक दोष, इस लिंक पर क्लिक करके पता लगाएं।

    करें ये उपाय

    • अगर आप मंगल दोष का सामना कर रहे हैं, तो वैलेंटाइन डे के दिन सुबह स्नान करें और इसके बाद मंदिर में हनुमान जी या शिव जी लाल गुलाब चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मंगल दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है और पार्टनर के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होता है। साथ ही नकारात्मक प्रभाव दूर होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
    • इसके अलावा मंगल दोष का प्रभाव को दूर करने के सुबह पूजा-अर्चना करें। इसके बाद गरीब लोगों या मंदिर में लाल रंग की मिठाई या गुड़ का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से रिश्तों में मधुरता आती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
    lord hanuman   (3)
    • हनुमान जी मंगल देव के आराध्य हैं। ऐसे में मंगल दोष को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी साबित होगा। साथ ही हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और मंगल का अशुभ प्रभाव दूर होगा। वैवाहिक जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mangalwar Upay: मंगलवार को गुड़ का यह गुप्त उपाय दिलाएगा बजरंगबली का आशीर्वाद, दूर होंगे सारे संकट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।