यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mantra Benefits: मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है मंत्रों का जाप, जानें क्या पड़ता है इसका प्रभाव ?
Mantra Benefits मंत्रों के अनेक मनोवैज्ञानिक लाभ हैं। यह ध्यान में सुधार कर सकता है और आपका मूड भी बदल सकता है। प्रतिदिन 10-15 मिनट मंत्र जाप करने से ...और पढ़ें

HighLights
- मंत्र दिमाग के लिए काफी हद तक फायदेमंद होते हैं।
- मंत्र जाप से मानसिक शांति मिलती है।
- मंत्र जाप एक प्राचीन परंपरा है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mantra Benefits: मंत्र दिमाग के लिए काफी हद तक फायदेमंद होते हैं। मंत्रों का दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसपर काफी शोध की गई, जिसमें पता चला कि जब हम मंत्र जाप करते हैं, तो मस्तिष्क के कुछ हिस्से सक्रिय हो जाते हैं। साथ ही इस अभ्यास से मानसिक शांति मिलती है। यह एक सकारात्मक उर्जा है, जो हमारे दिमाग से नकारात्मकता को खत्म करता है।
मंत्रों का दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
जब कोई व्यक्ति मंत्रों का जाप करता है, तो उसके दिमाग से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे नकारात्मक विचार कम हो जाते हैं। मंत्र जाप एक प्राचीन परंपरा है, जो आपके मन और आत्मा को शांत करता है। ऐसा कहा जाता है कि 10 मिनट तक ॐ जैसे मंत्रों का जाप करने से मानसिक विकार से छुटकारा मिलता है। इसलिए आज के दौर में भी मंत्रों को काफी महत्व दिया गया है।
मंत्रों का अभ्यास
मंत्रों के अनेक मनोवैज्ञानिक लाभ हैं। यह ध्यान में सुधार कर सकता है और आपका मूड भी बदल सकता है। प्रतिदिन 10-15 मिनट मंत्र जाप करने से ध्यान केंद्रित होता है। मंत्र जाप एकांत में हो या समूह में यह हर तरह से लाभदायक है।
इसके अलावा मंत्रों का जाप आपकी एकाग्रता की क्षमता को बढ़ाने और किसी एक कार्य पर अपना ध्यान लगाने में भी मददगार है। इसलिए एकांत में बैठें और मंत्रों का अभ्यास रोजाना करें। इसका परिणाम आपको अगले कुछ दिनों में ही दिख जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें : Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी पर सौभाग्य योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा कई गुना फल
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'