यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mantra for kalyug: कलयुग में इन मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ, दुष्प्रभावों से बचे रहेंगे आप
Good Luck Mantra सनातन धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व माना गया है। आज लोगों के पास समय के साथ-साथ धैर्य की भी कमी है। ऐसे में यदि आप कलयुग के नकारात् ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता हैं मंत्रों का जाप।
- कलियुग में इन मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ।
- देखने को मिलेंगे जीवन में सकारात्मक परिणाम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mantra Jaap Benefits: हिंदू धर्म में युग को 4 भागों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं - सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग। जिसमें से आखिरी यानी कलयुग अभी चल रहा है। माना जाता है कि कलयुग में पाप अपने चरम पर होगा, इसके आज कई उदहारण भी देखने को भी मिल जाते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्र भी बताए गए हैं, जिनका जाप करने से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
इस मंत्र से मिलेगा ज्ञान का आशीर्वाद
‘ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्’
यह गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का विसेष महत्व है। ऐसे में आप गायत्री मंत्र के रोजाना जाप द्वारा शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। यह मंत्र मन एकाग्रचित्त करने का काम तो करता ही है, साथ ही इसके द्वारा ज्ञान और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।
सबसे शक्तिशाली है यह मंत्र
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’।
यह महामृत्युंजय मंत्र है। इस मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली माना गया है। इस कलयुग में जो व्यक्ति रोजाना इस मंत्र का जाप करता है, उसे जीवन में निश्चित रूप से लाभ देखने को मिलते हैं। माना जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु का खतरा भी टल जाता है।
यह भी पढ़ें - Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इस चालीसा का पाठ, जीवन होगा सुखमय
पंचाक्षर मंत्र
कलियुग में लोगों के पास समय का आभाव है। ऐसे में आप इस आसान पंचाक्षर मंत्रों का जाप करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये पंचाक्षर मंत्र हैं जिनके जाप से आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं - जय श्रीराम, ॐ नमः शिवाय, जय श्री कृष्ण, जय श्री गणेश, जय माँ लक्ष्मी, जय माँ सरस्वती, जय माँ दुर्गे।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'