Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mantra Jaap: इन पावरफुल मंत्रों के साथ करें दिन की शुरुआत, पूरी होगी हर मनोकामना

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 05:06 PM (IST)

    मंत्रों का उच्चारण करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि नियमित रूप से जप करने से आपको इसके शारीरिक और मानसिक फायदे भी मिल सकते हैं। आज हम ...और पढ़ें

    Mantra Jaap: इन मंत्रों के जप से मिलेगा लाभ।
    Mantra Jaap: इन मंत्रों के जप से मिलेगा लाभ।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना गया है मंत्रोच्चारण।
    2. रोजाना मंत्रों के जाप से मिलते हैं अद्भुत परिणाम।
    3. शारीरिक दृष्टि से भी होते हैं कई फायदे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंत्रोच्चारण को आप अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं, क्योंकि इससे मिलने वाले फायदे अद्भुत होते हैं। यह आपकी आध्यतमिकता को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही सेहत पर भी इसके फायदे (Mantra Jaap Benefits) देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप रोजाना किन मंत्रों का जप कर सकते हैं। 

    होगा शांति का अनुभव

    गायत्री मंत्र - ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

    गायत्री मंत्र एक बहुत ही प्रभावशाली मंत्र है, जिसके रोजाना जप से आपको बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इस मंत्र का जप आपको रोजाना कम-से-कम 108 बार करना चाहिए। इतना ही नहीं गायत्री मंत्र के नियमित जप से आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है।

    (Picture Credit: Freepik)

    भगवान शिव के मंत्र

    महामृत्युंजय मंत्र -

    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

    महामृत्युंजय मंत्र, भगवान शिव को समर्पित एक शक्तिशाली मंत्र है। ऐसे में अगर आप रोजाना इस मंत्र का जप करते हैं, तो इससे आपको सभी प्रकार के भय, तनाव और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। इस मंत्र का जप भी रोजाना सुबह कम-से-कम 108 बार करना चाहिए। इसके साथ ही आपको 'ओम नमः शिवाय' मंत्र के रोजाना जप से भी अद्भुत फायदे देखने को मिलेंगे। इस मंत्र के जप से जीवन में व्याप्त नकारात्मकता दूर होती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में लगाना है तुलसी का पौधा, जानिए किस दिशा में किस दिन लगाने से मिलेगी बरसेगी लक्ष्मी

    (Picture Credit: Freepik)

    दूर होंगे सभी दुख-दर्द

    हनुमान चालीसा एक लोकप्रिय कृति है, जिसका पाठ खासतौर से मंगलवार और शनिवार के दिन किया जाता है।माना जाता है कि अगर नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, तो इससे जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में आपको रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ताकि आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Bhanu Saptami 2025: भानु सप्तमी व्रत से सभी कामों में मिलती है सफलता, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।