Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mantra Jaap: रोजाना करें इन मंत्रों का जप, देखते-देखते सभी समस्याओं का होगा निवारण

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 05:44 PM (IST)

    किसी भी देवी-देवता की आराधना करते समय उनके मंत्रों का जप करना काफी शुभ माना जाता है। इससे साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही कई सम ...और पढ़ें

    Mantra Jaap रोजाना करें इन मंत्रों का जप।
    Mantra Jaap रोजाना करें इन मंत्रों का जप।

    HighLights

    1. शास्त्रों में बताए गए हैं कई प्रभावशाली मंत्र।
    2. रोजाना मंत्रोच्चारण से मिलते हैं कई लाभ।
    3. शारीरिक दृष्टि से भी लाभकारी है मंत्रोंच्चाण।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान मंत्रों के जप को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ मंत्रोंच्चाण को शारीरिक दृष्टि से भी लाभकारी माना गया है। साथ ही रोजाना मंत्रों के जप से जापक को जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना जप करने से आप जीवन की कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

    सुबह करें इस मंत्र का जप

    कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'

    रोजाना सुबह उठकर आपको अपनी हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जप करना चाहिए इसके बाद अपने हाथों को पूरे चेहरे पर फेर लें। रोजाना ऐसा करने से साधक के लिए धन-समृद्धि में वृद्धि के योग बनने लगते हैं। माना जाता है कि रोजाना इस मंत्र के जप से साधक को मां लक्ष्मी के साथ-साथ ब्रह्मा और सरस्वती जी का भी आशीर्वाद मिलता है।

    गायत्री मंत्र

    ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

    गायत्री मंत्र काफी प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। यदि आप इस मंत्र का रोजाना जप करते हैं, तो इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। अधिक लाभ के लिए आपको रोजाना सूर्योदय के समय इस मंत्र का जप करना चाहिए। गायत्री मंत्र के रोजाना कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। इससे नकारात्मकता भी दूर बनी रहती है और शांति का अनुभव होता है।

    यह भी पढ़ें - Weekly Vrat Tyohar 02 To 08 December 2024: कब है विनायक चतुर्थी और विवाह पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त

    (Picture Credit: Freepik)

    महामृत्युंजय मंत्र

    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

    महामृत्युंजय मंत्र, भगवान शिव को समर्पित मंत्र है, जिसे बेहद प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। इस मंत्र के रोजाना जाप से साधक के मन से भय, तनाव और चिंता दूर होते हैं। रोजाना सुबह कम-से-कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र जप करना चाहिए।

    खबरें और भी

    'ओम नमः शिवाय'

    यह मंत्र भी भगवान शिव का ही एक प्रभावशाली मंत्र है, जो सरल होने के साथ-साथ काफी असरदार भी है। इस मंत्र के रोजाना जप से साधक को भय, तनाव और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जीवन में व्याप्त नकारात्मकता भी दूर होती है।

    यह भी पढ़ें - Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी पर जल्द विवाह के लिए करें देवी पार्वती की पूजा, जानिए सही नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।