यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mantra Jaap: रात में सोते समय जरूर करें इन मंत्रों का जप, दूर होगी दुख-चिंता और मिलेगी चैन की नींद
सनातन धर्म में मंत्रोच्चारण का विशेष महत्व बताया गया है। मंत्रोच्चारण के मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक दृष्टि से भी लाभ मिलते हैं। ऐसे में अगर आ ...और पढ़ें

HighLights
- मंत्रोच्चारण से मिलते हैं कई तरह के लाभ।
- रोजाना मंत्रों के जप से मिलती है मानसिक शांति।
- शरीर को भी मिलते हैं कई तरह के फायदे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रोजाना मंत्रोच्चारण से आपको अद्भुत लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में मंत्रोच्चारण (Mantra Jaap Benefits) को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनका आप सोने से पहले जप कर सकते हैं। इससे आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं।
मिलेगी मानसिक शांति
गायत्री मंत्र - ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
गायत्री मंत्र को बहुत ही प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। नियमित रूप से इसका जप करने से जातक बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप रोजाना रात में सोते समय गायत्री मंत्र का जप करते हैं, तो इससे बुरे सपने आने की समस्या समाप्त हो सकती है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
स्वास्थ्य में मिलेगा लाभ
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”
यह भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जप रोजाना करने से साधक को अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आप सोने से पहले इस मंत्र का जप कर सकते हैं, जिससे आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Ganga Dussehra 2025: भगवान शिव की जटाओं का मां गंगा से क्या है नाता, पढ़ें कथा

(Picture Credit: Freepik)
अच्छी नींद के लिए शांति मंत्र का जप
“ॐ शांतिः शांतिः शांतिः”
रोजाना सोने से पहले इस शांति मंत्र का उच्चारण तीन बार करें। ऐसा करने से मन और शरीर को शांति प्राप्त होती है। इसी के साथ मन से तनाव, चिंता व नकारात्मक विचार दूर होते हैं और आपको मानसिक शांति का अनुभव होता है। इसलिए अच्छी नींद के लिए इस मंत्र का जप जरूर करें।
खबरें और भी
कर सकते हैं ये पाठ
हनुमान चालीसा के रोजाना पाठ से आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखेने को मिल सकते हैं। इससे साधक पर हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे में सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति के सभी प्रकार के भय भी दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें - Devshayani Ekadashi 2025: क्या सच में सोते हैं भगवान विष्णु, क्या है इसके पीछे की कहानी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।