Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी हर मनोकामना

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 02:55 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या तिथि पर पितरों की भी पूजा की जाती है। अ ...और पढ़ें

    Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
    Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

    HighLights

    1. हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या पड़ती है।
    2. अमावस्या तिथि पर दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
    3. मार्गशीर्ष अमावस्या पर स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Amavasya 2023: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या पड़ती है। इस प्रकार, मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसंबर को है। इसे भौमवती अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पूजा, जप-तप और दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या तिथि पर पितरों की भी पूजा की जाती है। अगर आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के पश्चात अपनी आर्थिक स्थिति के अनुरूप राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें : जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर गरीबों के मध्य मूंगफली और गुड़ का दान करें। 
    • वृषभ राशि के जातक आर्थिक स्थिति के अनुसार सफेद वस्त्र और चावल का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर गौशाला में चारा हेतु धन का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर चावल, चीनी और दूध का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर शकरकंद, शहद और गुड़ का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर जरूरतमंदों के मध्य हरी सब्जियों का दान करें।
    • तुला राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर गरीबों के मध्य गर्म कपड़े का दान करें।
    • धनु राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर राहगीरों के मध्य केसर युक्त दूध वितरित करें।
    • मकर राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर तिल के लड्डू और ऊनी कपड़े का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर काले कंबल, साबुत उड़द और तिल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर चने की दाल, बेसन, केले, चिक्की का दान करें।

    यह भी पढ़ें : मार्गशीर्ष अमावस्या पर जरूर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    डिसक्लेमर:'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'