यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, धन और यश में होगी वृद्धि
मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन सनातन धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस दिन नए कार्य नहीं करने चाहिए। हालांकि यह तिथि धार्मिक अनुष्ठान के लिए खास होती है। ऐस ...और पढ़ें

HighLights
- अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
- अमावस्या हर महीने आती है।
- अमावस्या पर पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमावस्या का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मार्गशीर्ष अमावस्या का अपना ही महत्व है। मृगशिरा नक्षत्र से सम्बंधित होने के कारण इस अमावस्या को मृगशिरा अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह अमावस्या मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष के 15वें दिन पड़ती है। इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya 2024) 1 दिसंबर 2024 दिन रविवार को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन धार्मिक कार्य और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है।
वहीं, इस तिथि पर भगवान शिव का अभिषेक करना भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है, तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों से भोलेनाथ का राशि अनुसार अभिषेक करना चाहिए?
.jpg)
मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक (Shiv ji Ka Abhishek Kin Chijon Se Karen?)
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर भगवान शिव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ मौके पर शंकर भगवान का दही से अभिषेक करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर भगवान शंकर का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर देवों के देव महादेव का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान शंकर का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर महादेव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भोलेनाथ का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन शिव जी का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि वालों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Festival List 2025 : साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।