Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खुलेगा किस्मत का ताला
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya 2025) का विशेष महत्व है। यह पितरों और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन दान-पुण्य और पूजा-पाठ ...और पढ़ें

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें ये काम।
HighLights
मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
यह तिथि पितरों को समर्पित है।
इस दिन स्नान-दान का बड़ा महत्व है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना और उसमें आने वाली अमावस्या का विशेष महत्व है। यह पितरों को समर्पित है। वहीं, इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन (Margashirsha Amavasya 2025) दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है, तो आइए यहां जानते हैं कि यहां क्या चढ़ाना चाहिए?
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 विशेष चीजें

काले तिल और जल
इस शुभ तिथि पर शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें। इस दौरान मन में 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते रहें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है। साथ ही जीवन में चली आ रही बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं।
गन्ने का रस
शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। अगर गन्ने का रस न हो, तो सादे जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं।
आक के फूल
इस दिन शिवलिंग पर आक के फूल अर्पित करें। कहा जाता है कि इसे अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही इसे चढ़ाने से भगवान शिव रोगों और असाध्य कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। यह उपाय मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
खबरें और भी
शमी के पत्ते
इस दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाएं। शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। साथ ही यह दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलता है।
बिल्व पत्र
इस दिन शिवलिंग पर 108 बिल्व पत्र चढ़ाएं। बिल्व पत्र पर 'राम' या 'ॐ' लिखना न भूलें। इसके बाद शिवलिंग पर शहद की पतली धारा से अभिषेक करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इससे रिश्ते मधुर होते हैं।
यह भी पढ़ें- Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें दीपक के ये उपाय, दूर होगा जीवन का अंधकार
यह भी पढ़ें- Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।