यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Margashirsha Month Daan: मार्गशीर्ष महीने में करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
धार्मिक मत है कि जगत के पालनहार भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। भक ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान श्रीकृष्ण को अगहन का महीना अति प्रिय है।
- इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा-उपासना की जाती है।
- भगवान कृष्ण की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान कृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। इसके अलावा, मार्गशीर्ष महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी और मोक्षदा एकादशी प्रमुख हैं। इस महीने में सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास शुरू होगा। धार्मिक मत है कि मार्गशीर्ष माह के दौरान रोजाना प्रातः काल में स्नान-ध्यान कर भगवान कृष्ण की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मार्गशीर्ष महीने में दान करने का भी (Margashirsha Month Daan) विधान है। अगर आप भी बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष महीने में इन चीजों का दान करें।
.jpg)
यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम को कब और कैसे प्राप्त हुआ था कोदंड धनुष और क्या थी इसकी खासियत?
इन चीजों का करें दान
- अगर आप भगवान कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अगहन महीने में बांसुरी का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो गृह पर बांसुरी रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- अगर आप अपने जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में मोर पंख का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
- धर्म गुरुओं की मानें तो अगहन महीने में गीता का दान करना अति शुभ होता है। इस महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि अगहन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान कृष्ण ने अपने परम शिष्य अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। अतः अगहन महीने में गीता का दान अवश्य करें।
- भगवान श्रीकृष्ण को माखन, मिश्री, दूध, दही, पेड़े और बेसन के लड्डू अति प्रिय है। अतः अगहन महीने में इन चीजों का दान अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
यह भी पढ़ें: साल 2025 में इन दो राशियों को शनि की ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे सारे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।