Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी आपकी झोली

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 12:14 PM (IST)

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मत है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने ...और पढ़ें

    Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी आपकी झोली
    Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी आपकी झोली

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का खास महत्व है।
    2. इस बार साल की अंतिम पूर्णिमा 26 दिसंबर को है।
    3. पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Purnima 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का खास महत्व है। प्रत्येक महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस बार साल की अंतिम पूर्णिमा 26 दिसंबर को है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का विधान है और पूजा, जप-तप भी किया जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन का लाभ मिलता है। धार्मिक मत है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति मिलती है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पीपल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन पर सूर्योदय होने के बाद पानी में तिल और दूध डालकर उसे सीचें और फिर 7 परिक्रमा लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन की प्राप्ति होती है।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चांदी या फिर सोने का सिक्का घर लाना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024 Vastu Tips: नववर्ष में चाहते हैं धन का लाभ? तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय

    यदि आप चाहते हैं कि जीवन में सभी कार्यों में सफलता हासिल हो, तो पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने पर कच्चा दूध में चावल और चीनी डालकर अर्घ्य दें।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत के दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने और पढ़ने का खास महत्व है। इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में पूजा करके अपने जीवन में सुख पाने की कामना कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नए साल पर वास्तु के अनुसार अपने प्रियजनों को दें ये गिफ्ट, खुल जाएगा किस्मत का ताला

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।