Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Purnima पर कर लिए ये उपाय, तो भर-भरकर मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 09:03 AM (IST)

    हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पूजन करने से साधक को काफी ...और पढ़ें

    Margashirsha Purnima 2024 पर करें ये उपाय।
    Margashirsha Purnima 2024 पर करें ये उपाय।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है पूर्णिमा तिथि।
    2. पूर्णिमा पर स्नान-दान से मिलते हैं शुभ परिणाम।
    3. साल की आखिरी पूर्णिमा होगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024) रविवार 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह इस साल की आखिरी पूर्णिमा भी होने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन पर आप किन कार्यों को करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima Muhurat)

    मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर हो रही है। वहीं, पूर्णिमा तिथि का समापन 15 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा, रविवार 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय कुछ इस प्रकार रहेगा -

    पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 14 मिनट पर

    गृह क्लेश से मिलेगा छुटकारा

    अगर आपके जीवन में भी लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुआ है, तो ऐसे में आप पूर्णिमा के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान विष्णु जी को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Margashirsha Purnima 2024: इस स्तोत्र से मिलते हैं कई आध्यात्मिक लाभ, जान लेंगे तो जरूर करेंगे इसका पाठ

    धन लाभ के उपाय

    पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसी के साथ आप कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और अपनी दया दृष्टि आपके ऊपर बनाए रखती हैं। जिससे साधक को धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    सभी बाधाएं होंगी दूर

    भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साधक को भगवान श्री हरि और माता लक्ष्मी का एक-साथ पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Margashirsha Purnima 2024: पूर्णिमा पर करना चाहते हैं लक्ष्मी जी को प्रसन्न, तो जरूर करें ये काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।