यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Durgashtami 2023: यहां जानें मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का नियम और लाभ
Masik Durgashtami 2023 इस महीने दुर्गा अष्टमी का व्रत 20 दिसंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो जातक इस दिन व्रत रखते हैं उनकी सभी मनोकाम ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में देवी दुर्गा को परम पूजनीय माना गया है।
- हर माह मां आदि शक्ति के लिए साधक दुर्गा अष्टमी पर उपवास रखते हैं।
- इस महीने दुर्गा अष्टमी का व्रत 20 दिसंबर को रखा जाएगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2023: सनातन धर्म में देवी दुर्गा को परम पूजनीय माना गया है। कहा जाता है, उनकी पूजा से भक्तों को गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। हर माह मां आदि शक्ति के लिए साधक दुर्गा अष्टमी पर उपवास रखते हैं, इस महीने दुर्गा अष्टमी का व्रत 20 दिसंबर को रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखने से मिलता है अद्भुत लाभ, जानें इसके फायदे और पारण का समय

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत नियम
- दुर्गा अष्टमी पर पूरे दिन घर को खाली नहीं छोड़ा जाता है।
- इस दिन सुबह से शाम तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए, यदि यह संभव न हो तो फल और दूध का सेवन किया जा सकता है।
- शाम को विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए।
- दुर्गा सप्तशति का पाठ विधि अनुसार, करना चाहिए।
- सूर्यास्त के बाद व्रत का समापन करना चाहिए।
- सात्विक भोजन से ही व्रत का पारण करना चाहिए।
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के लाभ
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत करने से मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ जीवन की सभी कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है। इस दिन व्रत करने वाले भक्तों को सुरक्षा, समृद्धि, व्यावसायिक विकास, सफलता और शांति मिलती है। साथ ही जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में जो जातक लगातार परेशानियों से घिरे हुए हैं, उन्हें इस दिन का उपवास जरूर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।