Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय से सभी परेशानियों का होगा अंत, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 05:16 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को सभी प्रकार के दुख संकट रोग और भय से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी जीवन में ...और पढ़ें

    Sawam Durgashtami 2024: सावन दुर्गाष्टमी पर जरूर आजमाएं ये उपाय
    Sawam Durgashtami 2024: सावन दुर्गाष्टमी पर जरूर आजमाएं ये उपाय

    HighLights

    1. दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है।
    2. इस दिन विशेष उपाय किए जाते हैं।
    3. इसके अलावा गरीब लोगों में दान करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से साधक को शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 13 अगस्त को है। इस लेख में हम आपको बताएंगे मासिक दुर्गाष्टमी पर किए जाने वाले उपाय, जिनको करने से साधक को जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

    सावन मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय (Sawan Durgashtami Ke Upay)

    • अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है, तो मासिक दुर्गाष्टमी पर स्नान-ध्यान के बाद लाल रंग का वस्त्र धारण करें। अब विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें और मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: सावन महीने में कब मनाई जाएगी दुर्गाष्टमी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    • अगर आप अपनी मनचाही मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर किया गया उपाय बेहद फलदायी साबित होगा। इस दिन पूजा के दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा को लौंग और फूल माला चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं।
    • अगर आप कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह मां दुर्गा के मंदिर जाएं। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर में ही सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक को कारोबार में तरक्की मिलती है।
    • कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से जातक को कर्ज से संबंधित समस्या से मुक्ति मिलती है और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।  

     यह भी पढ़ें: Sawan 2024: शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए सावन में अपने घर से निकाल दें ये चीजें

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

      

    खबरें और भी