यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
हर महीने में मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। अगर आप मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ गलतियां ...और पढ़ें

HighLights
- हर माह में मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है।
- यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है।
- मासिक दुर्गाष्टमी पर व्रत भी किया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024: हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 14 जून (Masik Durgashtami 2024 Date) को पड़ रहा है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2024: आखिर क्यों निर्जला एकादशी को कहा जाता है भीमसेनी एकादशी? पढ़ें इससे जुड़ी कथा
मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें? (What to do on masik durgashtami 2024)
- सनातन धर्म में दुर्गा बीसा यंत्र बेहद चमत्कारिक यंत्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा बीसा यंत्र घर लाएं। इससे बुरे दिनों से बचाव होता है।
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
- मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा में लाल, पीला और सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मंदिर की सफाई गंगाजल से करनी चाहिए।
- मां दुर्गा को खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।
.jpg)
मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या न करें? (What not to do on Masik Durgashtami 2024)
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- काले वस्त्र भी धारण करने की मनाही है।
- व्रत के दौरान किसी को गलत नहीं बोलना चाहिए और न ही किसी के प्रति मन में गलत सोचना चाहिए।
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि देवी-देवताओं का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है।
- पशु-पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए।
मासिक दुर्गाष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2024 Date and Shubh Muhurat)
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 जून 2024 को रात 08 बजकर 03 मिनट पर होगी। साथ ही इसका समापन 14 जून को रात 10 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 14 जून को मनाया जाएगा।
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।