Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 06:30 PM (IST)

    जगत की देवी मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है। हर महीने मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) का पर्व मनाया जाता है। जातक मासि ...और पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या दान करें
    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या दान करें

    HighLights

    1. अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित है।
    2. इस दिन राशि अनुसार दान करना चाहिए।
    3. मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना करने का विधान है। साथ ही भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) का व्रत करने से जातक को सभी तरह के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है और मां दुर्गा की कृपा जातक एवं उसके परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है।  

    मासिक दुर्गा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त (Masik Durga Ashtami 2024 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 08 नवंबर को देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी और 09 नवंबर को देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 09 नवंबर को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें:  Masik Durgashtami 2024: दुर्गा चालीसा के पाठ के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, जीवन होगा मंगलमय

    राशि अनुसार करें दान

    • मेष राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से सभी मुरादें पूरी होती हैं।
    • वृषभ राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा के बाद चीनी का दान करें। इससे सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी।
    • मिथुन राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन हरे रंग का वस्त्र दान करें। इससे व्यापार में वृद्धि होगी।
    • कर्क राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दूध का दान करें। इस उपाय को करने से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
    • सिंह राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गेहूं का दान करें। इससे मनचाहा करियर मिलेगा।  
    • कन्या राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सफेद रंग की मिठाई का दान करें। इससे व्यापार में तरक्की होती है।
    • तुला राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे सुखों में वृद्धि होगी।
    • वृश्चिक राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा करने के बाद लाल रंग के वस्त्र और लाल मिठाई का दान करें।
    • धनु राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन केले और लड्डू का दान करें। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होगा।
    • मकर राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन हरी सब्जी कद्दू का दान करें। इसका दान करने मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी।
    • कुंभ राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिनधन का दान करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होगी।
    • मीन राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पीले या सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे धन की प्राप्ति होगी।  

    यह भी पढ़ें:  Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गा अष्टमी पर वृद्धि समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, चमक उठेगा सोया भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

      

    खबरें और भी