Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Durgashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, खुलेंगे सफलता के रास्ते

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 01:14 PM (IST)

    पंचांग के अनुसार पौष माह में 07 जनवरी (Masik Durgashtami 2025 Date) को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने ...और पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर इन चीजों का करें दान
    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर इन चीजों का करें दान

    HighLights

    1. हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है।
    2. इस दिन मां दुर्गा की पूजा होती है।
    3. दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित है। इस शुभ तिथि पर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से जातक को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2025 Daan) के दिन राशि अनुसार दान करें। माना जाता है कि दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना चाहिए।  

    मासिक दुर्गाष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त (Masik Durga Ashtami 2025 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 06 जनवरी को संध्याकाल 06 बजकर 23 मिनट पर  होगी। वहीं, अष्टमी तिथि की समाप्ति 07 जनवरी को शाम 04 बजकर 26 मिनट पर होगी। ऐसे में 07 जनवरी को पौष माह की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2025 Date: जनवरी महीने में कब है दुर्गा अष्टमी? एक क्लिक में नोट करेंशुभ मुहूर्त एवं महत्व

     

    राशि अनुसार करें दान

    • मेष राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गुड़ का दान करें। इससे सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।
    • वृषभ राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा के बाद चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष खत्म होता है।  
    • मिथुन राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन हरे रंग के वस्त्र दान करें। इससे जीवन में आ रही बाधा दूर होती है।  
    • कर्क राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दूध का दान करें। इससे चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।  
    • सिंह राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन गेहूं का दान करें। इससे अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।  
    • कन्या राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सफेद रंग की मिठाई का दान करें। इससे चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।  
    • तुला राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • वृश्चिक राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन लाल रंग के वस्त्र और लाल मिठाई का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।  
    • धनु राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन केले और लड्डू का दान करें। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है।
    • मकर राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन हरी सब्जी कद्दू का दान करें। इसका दान करने मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
    • कुंभ राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन धन का दान करें। इससे जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
    • मीन राशि के जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पीले या सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2025: दशकों बाद मासिक दुर्गा अष्टमी पर शिव योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

       

    खबरें और भी