Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Durgashtami 2025: आज मासिक दुर्गा अष्टमी, इस विधि से करें पूजा, जानिए देवी का प्रिय भोग और फूल

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 09:15 AM (IST)

    आज मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami 2025) का पर्व मनाया जा रहा है। इस तिथि पर मां दुर्गा की पूजा होती है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि ...और पढ़ें

    Masik Durgashtami 2025: मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि।
    Masik Durgashtami 2025: मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि।

    HighLights

    1. मासिक दुर्गाष्टमी का सनातन धर्म में बड़ा ही धार्मिक महत्व है।
    2. इस दिन मां दुर्गा की पूजा का विधान है।
    3. मां दुर्गा की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज मासिक दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित है। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। यह दिन (Masik Durgashtami 2025) देवी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन मंगलमय बीतता है। आइए इस आर्टिकल इस पर्व से जुड़ी सभी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि (Masik Durgashtami 2025 Puja Rituals)

    मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करें। लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें। एक वेदी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें। मां दुर्गा को लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, रोली, कुमकुम, धूप और दीप अर्पित करें। पूजा में मां दुर्गा के मंत्रों का जप करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। अंत में आरती करें। पूजा के दौरान सभी तरह के तामसिक चीजों से दूर रहें।

    मां दुर्गा का प्रिय भोग (Masik Durgashtami 2025 Bhog List)

    मां दुर्गा को कई तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं, लेकिन कुछ भोग उन्हें विशेष रूप से पसंद हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन आप मां को हलवा, पूरी, चना, नारियल, फल और मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा, मां को खीर, मालपुआ और सूखे मेवे भी चढ़ाए जा सकते हैं। ध्यान रखें कि भोग सात्विक हो और उसमें प्याज, लहसुन का प्रयोग न किया गया हो।

    मां दुर्गा के प्रिय फूल (Maa Durga Priya Phool)

    मां दुर्गा को लाल रंग के फूल बहुत प्रिय हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन आप उन्हें लाल गुड़हल, लाल गुलाब, लाल कनेर या लाल कमल के फूल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें गेंदा, चमेली और मोगरे के फूल भी चढ़ा सकते हैं।

    खबरें और भी

    मासिक दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व (Masik Durgashtami 2025 Significance)

    मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। यह तिथि हर महीने में आती है। ऐसे में माता रानी की कृपा पाने के लिए आप इस कठिन उपवास का पालन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Gupt Navratri की अष्टमी पर करें माता रानी की आरती, कृपा बनाएं रखेंगी देवी मां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।