Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivaratri 2024: मासिक शिवरात्रि के दिन करें राशि अनुसार महादेव का अभिषेक, रिश्ते होंगे मजबूत

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 03:03 PM (IST)

    मासिक शिवरात्रि के दिन विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया ...और पढ़ें

    Masik Shivaratri 2024: महादेव को कैसे करें प्रसन्न
    Masik Shivaratri 2024: महादेव को कैसे करें प्रसन्न

    HighLights

    1. हर महीने में मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाता है।
    2. इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा होती है।
    3. शिव जी का राशि अनुसार अभिषेक करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, वर्ष 2024 की आखिरी मासिक शिवरात्रि 29 दिसंबर (Masik Shivaratri 2024 Date) को है। सनातन शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे और इस तिथि पर ही भगवान शिव एवं मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से हर महीने में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

    धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को सच्चे मन से करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, नए साल में नहीं आएगा कोई संकट

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में लाल चंदन मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
    • वृषभ राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।
    • मिथुन राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में पान के पत्ते डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे महादेव प्रसन्न होंगे।  
    • कर्क राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गाय के दूध से निर्मित शुद्ध घी से महादेव का अभिषेक करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी।  
    • सिंह राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन जल में लाल फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे पूजा सफल होगी।  
    • कन्या राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें। इससे मनचाहा वर मिलेगा।  
    • तुला राशि के जातका मासिक शिवरात्रि के दिन दही से भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • वृश्चिक राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे सभी मुरादें पूरी होंगी।
    • धनु राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में सफेद फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे शिव प्रसन्न होंगे।
    • मकर राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे पितृ दोष दूर होगा।
    • कुंभ राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन नारियल जल से कैलाशपति का अभिषेक करें। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
    • मीन राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: साल की आखिरी Masik Shivratri के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

     

     

     

    खबरें और भी