Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में घर बजेगी शहनाई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 08:00 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ...और पढ़ें

    Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में घर बजेगी शहनाई
    Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में घर बजेगी शहनाई

    HighLights

    1. हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
    2. धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
    3. ज्योतिष शास्त्र में मासिक शिवरात्रि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Masik Shivratri 2023: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस प्रकार, मार्गशीर्ष महीने में 11 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि है। इस दिन देवों के देव महादेव और जगत जननी मां पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे। अतः साधक श्रद्धा भाव से मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में मासिक शिवरात्रि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार ये उपाय करें। इन उपायों को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

    राशि अनुसार उपाय

    • मेष राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। वहीं, अविवाहित युवतियां माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करें।
    • वृषभ राशि के जातक कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र और दूर्वा अर्पित करें। इस समय शीघ्र विवाह की कामना करें।
    • मिथुन राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए जल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही मां पार्वती को हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।
    • कर्क राशि के जातक पंचामृत से अभिषेक करें। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल है, तो पूजा के समय मां पार्वती को चांदी की पायल या बिछिया अर्पित करें।
    • सिंह राशि के जातक शीघ्र विवाह हेतु केसर युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही मदार के फूल और बेलपत्र अर्पित करें।
    • कन्या राशि के जातक जल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जाप करें।
    • तुला राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को सफेद वस्त्र अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा

    • वृश्चिक राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए जल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
    • धनु राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को पूजा के समय पांच नारियल अर्पित करें।
    • मकर राशि के जातक अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें: जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

    • कुंभ राशि के जातक के शीघ्र विवाह के लिए विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। जातक नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
    • मीन राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए मासिक शिवरात्रि पर केसर युक्त कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    खबरें और भी