Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivratri 2024: शादी में हो रही है देरी, तो मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 12:05 PM (IST)

    सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बेहद खास महत्व है। इसमें मासिक शिवरात्रि के चमत्कारी उपाय का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इन टोटके के जरिए भगवान ...और पढ़ें

    Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय। (Pic Credit- Freepik)
    Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय। (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हर महीने मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
    2. चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है।
    3. इस दिन कई उपाय भी किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Shivratri 2024 Upay: पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में मासिक शिवरात्रि 04 जुलाई (Masik Shivratri 2024 Date) को मनाई जाएगी। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सभी दुखों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें महादेव की पूजा, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    मासिक शिवरात्रि के उपाय (Masik Shivratri Ke Upay)

    • अगर आप विवाह में रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके पश्चात बेलपत्र चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह के योग बनने लगते हैं।
    • वैवाहिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि पर पूजा के दौरान विधिपूर्वक गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें। धार्मिक मत है कि इस उपाय को करने से प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों का अंत होता है और वैवाहिक जीवन में मिठास आती है।
    • मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा कर खीर और मिठाई का भोग लगाएं। इसके पश्चात शीशम के पेड़ के सामने सुख-शांति की कामना करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। गृह कलह की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    कब है मासिक शिवरात्रि 2024 (Kab Hai Masik Shivratri 2024)

    पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 04 जुलाई को सुबह 05 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 05 जुलाई को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर होगा। ऐसे में 04 जुलाई को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी