Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivratri पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 20 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2025) का सनातन धर्म में खास महत्व है। यह पर्व देवों के देव महादेव को पूर्णतया समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों ...और पढ़ें

    Masik Shivratri 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Masik Shivratri 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. चतुर्दशी के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Shivratri 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो मासिक शिवरात्रि के दिन कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। अगर आप भी भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें महादेव की पूजा, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Shubh Muhurat)

    26 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। वहीं, 27 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 49 मिनट पर वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। इसके लिए 26 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि है।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ पार्वतीयै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक वैशाख माह की चतुर्दशी तिथि पर 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ जगन्मात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ नंदराज नमः और ॐ शिवदुत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन 'ॐ विषधारी नमः और ॐ चामुण्डायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ उमापति नमः और ॐ ईशायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर पूजा के समय 'ॐ गणपिता नमः और ॐ कालरात्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए 'ॐ ओंकारेश्वर नमः और ॐ रामायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 'ॐ त्रिपुरारी नमः और ॐ शिव प्रियायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर पूजा के समय 'ॐ केदारनाथ नमः और ॐ नित्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा के समय 'ॐ मंगलेश्वर नमः और ॐ रामजानयै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय 'ॐ रामेश्वर नमः और ॐ वरदायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: Parashurama Jayanti पर सौभाग्य योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना लाभ

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।