यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mata Lakshmi: इन आदतों से बनाए दूरी, वरना नाराज हो जाती हैं माता लक्ष्मी
Mata Lakshmi शास्त्र हमें जीवन जीने का सही तरीका सिखाते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसी आदतें बताई गई है जिनका ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म। Mata Lakshmi: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का धन की देवी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस किसी व्यक्ति पर भी माता लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में कभी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी आदतें भी बताई गई हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
न करें ये गलती
कई लोगों छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोधित हो जाते हैं। शास्त्रों में इस आदत को अच्छा नहीं बताया गया। इसके साथ ही अपशब्द और गाली देना, घर में हर समय लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहना। ये सब कुछ ऐसी आदतें हैं जिनसे व्यक्ति को माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है। जिस कारण आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
न करें साधु-संतों का अपमान
हिंदू धर्म में साधु-संतों का विशेष महत्व है। ऐसे में जो व्यक्ति साधु-संतों या शास्त्रों का अपमान करता है। ऐसे व्यक्ति से भी धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी वहीं वास करती हैं जहां साफ-सफाई होती है।
आज ही छोड़ें ये आदतें
जो लोग सूर्योदय के बाद उठते हैं या सूर्यास्त के समय सोते हैं उन्हें भी जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी माना गया है कि ऐसे लोग अक्सर किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं।
इन कामों से प्रसन्न होगीं मां लक्ष्मी
सुबह और शाम घर में दीया जलाएं। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की चरणों में कमल का फूल अवश्य अर्पित करें।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
