Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कालसर्प दोष होगा दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 26 Jan 2025 04:48 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन योग में गंगा स्नान करने से साधक को अमोघ और अक्षय फल की प ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Mauni Amavasya 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. माघ महीने में रोजाना गंगा स्नान किया जाता है।
    2. अमावस्या तिथि पर पितरों की भी पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 29 जनवरी को माघ अमावस्या है। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने से साधक द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप धुल जाते हैं। वहीं, पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस शुभ अवसर पर साधक गंगा स्नान करते हैं।

    असुविधा होने पर साधक अपने घर पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान कर भगवान शिव की पूजा करते हैं। मौनी अमावस्या पर शिवजी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान कर भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

    यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर शिववास समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना फल

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः'मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ हरवल्लभायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ भीमशंकर नमः और ॐ अनलायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या को पूजा के समय 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ कैलाश पति नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ गोरापति नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ उमापति नमः और ॐ सावित्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ नन्दिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ अनन्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ अमरनाथ नमः और ॐ शिवदायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ नंदराज नमः और ॐ भीष्ममात्रे नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: 28 या 29 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी