Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें ये खास उपाय, 7 पीढ़ियां रहेंगी खुशहाल

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 01:58 PM (IST)

    मौनी अमावस्या का दिन अपने आप में विशेष होता है। कहते हैं कि इस दिन गंगा स्नान पितरों का तर्पण दान और अन्य पूजा अनुष्ठान करने से व्यक्ति को सभी पापों स ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय
    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय

    HighLights

    1. अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
    2. अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
    3. अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य करने का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मौनी अमावस्या का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो माघ महीने में आता है। "मौनी" शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है "मौन"। इस दिन गंगा स्नान के लिए जरूर जाना चाहिए, क्योंकि इसके बिना यह दिन अधूरा होता है। माना जाता है कि जो साधक इस मौके पर पितरों का तर्पण करते हैं, उन्हें अपने पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

    इस साल यह पर्व (Mauni Amavasya 2025) 29 जनवरी को मनाया जाएगा, तो आइए इस तिथि पर किए जाने वाले आसान उपाय के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय (Mauni Amavasya 2025 Par Karen Ye Upay)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मौनी अमावस्या पर गरीबों को गर्म कपड़े और जरूरत का सामान दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मौनी अमावस्या पर दूध से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द शनि मंदिर में चढ़ानी चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मौनी अमावस्या पर चावल और दूध का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर भगवान शंकर को शहद अर्पित करनी चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मौनी अमावस्या पर सरसों के तेल में काले तिल जालकर दीपदान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर भगवान विष्णु को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इन बातों का रखें ध्यान, न करें अनदेखा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।