Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 28 Jan 2025 02:33 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) पर भगवान शिव की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पितरों का तर्पण ए ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व
    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है।
    2. मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान किया जाता है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक प्रयागराज स्थित गंगा नदी की त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा, लोग अपने घरों पर भी गंगाजल युक्त पानी से स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से समस्त पाप धुल जाते हैं। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    धार्मिक मत है कि मौनी अमावस्या के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। माघ अमावस्या पर भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर शिववास समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना फल

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री श्रीपतये नम' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री ईश्वराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री केश्वाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री नरसिंहाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री रामाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री कृष्णाय नमः:' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ऊँ श्री श्रीहरये नमः:' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: 28 या 29 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी