Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मई में हैं ढेरों व्रत और त्योहार, डायरी में अभी नोट करें पूरे माह का कैलेंडर

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:36 AM (IST)

    सनातन धर्म में मई 2026 का महीना व्रत और त्योहारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि इस माह के व्रत और त्योहार का पूरा कैलेंडर। ...और पढ़ें

    May Festival 2026 List: मई में कब कौन-सा त्योहार और व्रत है? (Image Source: AI-Generated)

    May Festival 2026 List: मई में कब कौन-सा त्योहार और व्रत है? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मई के महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस माह में कई बड़े त्योहार और व्रत हैं, जिनका विशेष महत्व है। जैसे- बुद्ध पूर्णिमा, एकदन्त संकष्टी, अपरा एकादशी, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा आदि। कुल मिलाकर यह महीना व्रत और पूजा-अर्चना करने के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मई के व्रत (May Ke Vrat Tyohar 2026) और त्योहार का पूरा कैलेंडर। 

    तारीख   त्योहार और व्रत
    1 मई   कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयन्ती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा
    2 मई नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ  
    5 मई एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल
    9 मई कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
    12 मई हनुमान जयन्ती, दूसरा बड़ा मंगल
    13 मई कृष्ण परशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी
    14 मई अपरा एकादशी पारण, गुरु प्रदोष व्रत
    15 मई वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि
    16 मई वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या
    18 मई रोहिणी व्रत
    19 मई  तीसरा बड़ा मंगल
    20 मई वरदा चतुर्थी
    21 मई अधिक स्कन्द षष्ठी
    23 मई अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
    25 मई गंगा दशहरा
    26 मई चौथा बड़ा मंगल
    27 मई अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी
    28 मई गुरु प्रदोष व्रत
    31 मई ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

     bada mangal  (9)

    मई में कब-कब है बड़ा मंगल 2026


    पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026
    दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026
    तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई 2026
    चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026

    वैशाख पूर्णिमा 2026 डेट और टाइम (Vaishakh Purnima 2026 Date and Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन 1 मई को रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 1 मई को मनाई जाएगी।

    अपरा एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि की शुरुआत 12 मई को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन 13 मई को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 मई को अपरा एकादशी मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    वट सावित्री व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वट सावित्री व्रत 16 मई को किया जाएगा।
    ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत-16 मई को सुबह 05 बजकर 11 मिनट पर
    ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का समापन- 17 मई को रात 01 बजकर 30 मिनट पर

    यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ के 'बड़ा मंगल' पर करें ये 4 उपाय, नौकरी-बिजनेस में होगी प्रगति

    यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास की वजह से इस बार ज्येष्ठ माह में आठ बड़े मंगल, हनुमान जी की विशेष उपासना का म‍िलेगा अवसर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।