यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
May Vrat or Tyohar List 2025: सीता नवमी से लेकर वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार
मई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान सच्चे भाव से व्रत का पालन करने से सभी मनोकामनाओं की पू ...और पढ़ें

HighLights
- मई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है।
- इस साल मई की शुरुआत दिन गुरुवार से हो रही है।
- मई साल का 5वां महीना है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मई का महीना हिंदू धर्म में कई महत्वपूर्ण व्रतों और त्योहारों को लेकर आने वाला है। मई साल का 5वां महीना है। यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखता है। इस साल मई के महीने में पड़ने वाले कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार (May Vrat or Tyohar List 2025) इस प्रकार हैं।
(1).jpg)
मई में पड़ने वाले तीज-त्योहार की लिस्ट (May 2025 Festival Calender)
- 1 मई, गुरुवार - विनायक चतुर्थी
- 2 मई, शुक्रवार- स्कंद षष्ठी
- 3 मई, शनिवार- गंगा सप्तमी
- 4 मई, रविवार- भानु सप्तमी
- 4 मई, रविवार- अग्नि नक्षत्र प्रारंभ
- 5 मई , सोमवार- सीता नवमी
- 5 मई , सोमवार- बगलामुखी जयंती
यह भी पढ़ें: Sita Navami 2025: सीता नवमी पर मां जानकी को लगाएं ये दिव्य भोग, घर में कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी
- 7 मई, बुधवार- त्रिशूर पूरम
- 8 मई, गुरुवार- मोहिनी एकादशी
- 8 मई, गुरुवार- परशुराम द्वादशी
- 11 मई, रविवार- नृसिंह जयंती
- 11 मई, रविवार- छिन्नमस्तिका जयंती
- 12 मई, सोमवार- बुद्ध पूर्णिमा
- 12 मई, सोमवार- चित्रा पौर्णमी
- 13 मई, मंगलवार-नारद जयंती
- 23 मई, शुक्रवार- अपरा एकादशी
- 24 मई, शनिवार- प्रदोष व्रत
- 26 मई, सोमवार-वट सावित्री व्रत
- 27 मई, मंगलवार- शनि जयंती
हिंदू धर्म में तीज-त्योहार का महत्व (May 2025 Festival Significance)
भारत, समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है, यहां हर महीने कई त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं। ये लोगों को एक साथ जश्न मनाने, खुशियां बांटने और धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों का पालन करने के लिए एक साथ लाते हैं। सीता नवमी जैसे पर्व से लेकर मोहिनी एकादशी जैसे बड़े व्रत इस महीने पड़ने वाले हैं, जिनका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।
प्रत्येक पर्व अनोखा होता है, जिसे अलग-अलग रीति-रिवाजों और प्रथाओं के साथ मनाया जाता है। साथ ही ये एकता और भक्ति की भावना को बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर पितरों के लिए इस नियम से जलाएं दीपक, नोट करें जगह और महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।