विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palmistry Moles: शरीर में मौजूद ये तिल बनाते हैं व्यक्ति को धनवान, जानिए आपकी बॉडी में है कि नहीं

By Shivani SinghEdited By:
Updated: Wed, 18 May 2022 10:12 AM (GMT+05:30)

Palmistry Moles सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर में जितने भी तिल होते हैं वह उसकी किस्मत से किसी न किसी तरह से जुड़े होते हैं। ऐसे ही जानिए शरीर के किस अंग में मौजूद तिल व्यक्ति को धनवान बनाते हैं।

Palmistry Moles: जानिए शरीर में मौजूद कौन से तिल बनाते हैं व्यक्ति को धनवान
Palmistry Moles: जानिए शरीर में मौजूद कौन से तिल बनाते हैं व्यक्ति को धनवान

नई दिल्ली, Palmistry Moles: शरीर में तिल होना आम बात है। अधिकतर लोगों के शरीर के विभिन्न अंगों में तिल होते हैं। जो उनकी खूबसूरती को और बड़ा देते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के विभिन्न हिस्सों में तिल का होना किसी न किसी तरह से व्यक्ति की किस्मत से भी से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे ही शरीर के कुछ अंग है जहां पर तिल का होना भाग्य को जगा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ऐसे लोग बुद्धिमान और समाज में एक अलग ही पहचान बनाते हैं। जानिए शरीर में मौजूद कौन से तिल व्यक्ति को बनाते हैं धनवान।

अंगूठे में तिल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के अंगूठे में तिल होता है। वह लोग काफी भाग्यशाली होते है। माना जाता है कि ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इसके साथ ही ये तिल धन के योग का भी संकेत देता है। इस लोगों को समाज में मान -सम्मान मिलता है।

भौंहों के बीच में तिल

जिन लोगों के भौंहों के बीच में तिल होता है। वह लोग आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों का जीवनसाथी के साथ जीवन सुखमय बीतता है।

हाथों में तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ की उंगलियों में विभिन्न जगह तिल होते हैं तो यह लोग काफी धनवान होते हैं। जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली में तिल होता है वह व्यक्ति धनवान होता है। जिन लोगों के हाथ की छोटी उंगली में तिल होता है वह अपार धन-संपत्ति के मालिक होते हैं।

दाई नाक में तिल

जिस व्यक्ति की दाई नाक में तिल होता है।उन लोगों का जीवन आसानी से सुख-समृद्धि के साथ बीत जाता है। इन लोगों को यह तिल धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है।

ठोड़ी में तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के ठोड़ी पर तिल होता है। वह लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को किसी न किसी तरह से धन की प्राप्ति होती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'