Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हफ्ते के सात दिन पानी में मिलाकर नहाएं ये चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:11 PM (IST)

    नहाना हमारी रोज की दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा है। लेकिन अगर आप अपने नहाने के तरीके में थोड़े-से बदलाव लाते हैं तो इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम ...और पढ़ें

    पानी में इन चीजों को मिलाकर नहाने से मिलेगा फायदा।
    पानी में इन चीजों को मिलाकर नहाने से मिलेगा फायदा।

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं नहाने के कुछ उपाय।
    2. आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकती हैं ये चीजें।
    3. दिन के अनुसार, स्नान करने से मिल सकता है लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि रोजमर्रा के जीवन में ज्योतिष शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हफ्ते के सातों दिन आप नहाने के पानी में किन चीजों को मिलाकर नहा (Bathing tips) सकते हैं, जिससे आपको जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    सोमवार

    हिंदू धर्म में सोमवार का दिन महादेव की पूजा-अर्चना के लिए उत्तम माना गया। इस दिन आप नहाने के पानी में कच्चा दूध मिला सकते हैं। ऐसा करने से आपको शांति का अनुभाव हो सकता है।

    मंगलवार

    मंगलवार का दिन बजरंगबली जी को समर्पित है। इस दिन आप पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर बनी रहती है।

    बुधवार

    बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन नहाते समय आप पानी में इलायची मिला सकते हैं। इससे ताजगी तो बनी ही रहती है, साथ ही इससे गुडलक भी आता है।

    गुरुवार

    गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित है। इस दिन आप आप नहाते समय पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिला सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    शुक्रवार

    शुक्रवार के दिन आपको पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाने से फायदा मिल सकता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार लक्ष्मी जी का दिन है। ऐसे में इस उपाय को करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    शनिवार

    शनिवार का दिन शनिदेव के लिए समर्पित है। ऐसे में शनिवार के दिन नहाने आपको शरीर में सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए और इसके बाद स्नान करना चाहिए। इससे आपको आसपास मौजूद नकारात्मकता से मुक्ति मिल सकती है।

    रविवार

    रविवार के दिन मुख्य रूप से सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिल सकत हैं। इससे जातक के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Kanya Sankranti 2025: कन्या संक्रांति के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

    यह भी पढ़ें - October 2025 Festival: दशहरा से लेकर छठ पूजा तक, अक्टूबर में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी