यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर किए गए ये उपाय दिलाएंगे बेशुमार धन और सफलता, नोट करें तुरंत
मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2024) पर भगवान श्री हरि की पूजा का विधान है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के न ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी तिथि सबसे शुभ दिनों में से एक है।
- यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- इस साल यह 9 मई को मनाई जाएगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mohini Ekadashi 2024: एकादशी तिथि सबसे शुभ दिनों में से एक है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है, जो इस साल 19 मई, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन का उपवास रखते हैं उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है, तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -
(8).jpg)
मोहिनी एकादशी पर करें ये उपाय
कष्ट समाप्ति के लिए
मोहिनी एकादशी पर तुलसी के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 'ॐ श्री तुलस्यै विद्महे। विष्णु प्रियायै धीमहि। तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।' मंत्र का जाप भाव के साथ करें। फिर तुलसी के वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन का हर कष्ट समाप्त होता है।
विवाह में देरी के लिए
जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है उन लोगों को मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शादी में आ रही सभी अड़चने दूर होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं। हालांकि इस उपाय को करते समय इस बात का ध्यान दें कि राहुकाल का समय न चल रहा हो।
सुख-समृद्धि के लिए
मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर यदि आपके द्वार पर गाय या कोई भी पशु-पक्षी आते हैं, तो उन्हें कुछ न कुछ जरूर खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि मोहिनी एकादशी पर किसी की भी मदद करने से जीवन में शुभता आती है। इसलिए कोशिश करें घर आए जीव-जन्तुओं को भूलकर भी न भगाएं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जरूर करें ये कार्य, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'