यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mohini Ekadashi Vrat 2025 Daan: मोहिनी एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, जीवन भर नहीं होगी अन्न-धन की कमी
मोहिनी एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस साल यह एकादशी (Mohini Ekad ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है।
- एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
- एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की मोहिनी रूप को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति का वास होता है। साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, मोहिनी एकादशी व्रत में दान का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Daan) करने से जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है, तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए?
![]()
अन्न का दान
मोहिनी एकादशी के दिन अन्न का दान करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आप अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार गेहूं, चावल, दाल, आटा या अन्य किसी अनाज का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा अन्न का भंडार भरा रहता है और कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
वस्त्रों का दान
मोहिनी एकादशी के दिन वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस मौके पर वस्त्रों का दान जरूर करें। कहा जाता है कि इस मौके पर ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
धन का दान
धन का दान भी मोहिनी एकादशी पर महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को धन का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
खबरें और भी
गुड़ का दान
गुड़ के दान का मोहिनी एकादशी पर विशेष महत्व रखता है। गुड़ भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन गुड़ का दान करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। ऐसा करने से आपके जीवन में मधुरता आती है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है।
इन बातों का रखें ध्यान (Mohini Ekadashi Daan 2025 Rules)
- दान हमेशा श्रद्धा भाव से करना चाहिए।
- दान की वस्तुएं साफ और अच्छी होनी चाहिए।
- अपनी क्षमता अनुसार ही दान करें।
- दान करते समय किसी भी प्रकार का अहंकार मन में नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी पर श्री हरि को लगाएं ये दिव्य भोग, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।