Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर करें दीपक से जुड़े ये उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 04:29 PM (IST)

    मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2025) मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है और इसे मोक्ष प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल यह 01 दिसं ...और पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर करें ये काम।

    Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर करें ये काम।

    HighLights

    1. मोक्षदा एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है।

    2. यह भगवान विष्णु को समर्पित है।

    3. इस दिन व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मोक्षदा एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस साल मोक्षदा एकादशी 01 दिसंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

    वहीं, इस शुभ अवसर (Mokshada Ekadashi 2025) पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए दीपक से जुड़े कुछ खास उपाय करना बहुत ही फलदायी माना गया है, जो इस प्रकार हैं -

    deepak k upay

    दीपक से जुड़े सरल उपाय

    • तुलसी के पास - मोक्षदा एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। तुलसी को भगवान विष्णु प्रिया कहा जाता है। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करती हैं। दीपक जलाते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप जरूर करें।
    • पीपल के पेड़ के नीचे - अगर हो पाए, तो मोक्षदा एकादशी पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। इस उपाय को करने से पितरों को शांति मिलती है। साथ ही में कामों में सफलता मिलती है।
    • मुख्य द्वार पर - एकादशी की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
    • भगवान विष्णु के सामने - पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने कम से कम 11 दीपक जलाएं। दीपक जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में शुभता आती है।
    • आर्थिक संकट दूर करने के लिए - अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो मोक्षदा एकादशी पर पीली सरसों दीपक में डालकर जलाएं और इसे पूजा स्थान पर रखें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और दरिद्रता दूर होती है।

    यह भी पढ़ें- Mokshada Ekadashi 2025 Date: मोक्षदा एकादशी पर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग, इस समय पूजा करने से बरसेगी कृष्ण जी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।