नाक के बीचों बीच तिल होना क्या देता है संकेत? सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है इसका मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाक के केंद्र में तिल होना व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन की घटनाओं से जुड़ा ...और पढ़ें

नाक के बीच में तिल का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरीर पर मौजूद हर तिल का सामुद्रिक शास्त्र में कोई अर्थ और कारण बताया गया है। ऐसे में नाक पर तिल होने के भी अलग-अलग मतलब होते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति की नाक के केंद्र में तिल हो तो वह सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इससे जुड़ी वैसे तो कई मान्यताएं आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी, मगर समुद्र शास्त्र में इसका जो अर्थ बताया गया है, वह बहुत ही रोचक है।
इस तिल से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन की घटनाओं को जोड़कर देखा जाता है। अगर आपकी नाक के केंद्र पर तिल है या आप ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं, तो चलिए इससे जुड़ी और भी जानकारी हम आपको देते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों में आत्मविश्वास अधिक होता है और वे अपने फैसले खुद लेने में विश्वास रखते हैं। आइए जानते हैं नाक के बीच में तिल होने से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।
आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी होते हैं ऐसे लोग
नाक के मध्य भाग पर तिल वाले लोगों को सामुद्रिक शास्त्र में आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी बताया गया है। ये लोग अपनी जिंदगी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। इन्हें अपने काम में किसी दूसरे व्यक्ति की बार-बार दखलंदाजी पसंद नहीं आती। ऐसे लोग अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखते हैं। यही आत्मविश्वास कई बार इन्हें मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में भी मदद करता है।
तेज बुद्धि और कला में रुचि
नाक के बीच में तिल वाले लोगों को तेज बुद्धि और अच्छी समझ रखने वाला भी माना जाता है। इनकी खासियत होती है कि ये सामने वाले के हाव-भाव और चेहरे को पढ़ लेते हैं। इनका झुकाव कला और रचनात्मक गतिविधियों की ओर भी हो सकता है। संगीत, चित्रकला, लेखन या दूसरी कलात्मक चीजों में इनकी बहुत रुचि होती है। इतना ही नहीं, ये लोग चतुर भी होते हैं, अपनी बातों से सामने वाले से कैसे अपनी बातों को मनवाना है, इन्हें बखूबी आता है।
करियर में मिलती सफलता
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाक के मध्य भाग या नोक पर तिल होना बहुत शुभ होता है। खासतौर पर करियर के लिहाज से इसे बहुत अच्छा माना गया है। माना जाता है, ऐसे लोगों करियर में न केवल सफलता बल्कि उच्च पद प्राप्त होता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत और निर्णय क्षमता के बल पर जीवन में अच्छी स्थिति हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी देखी जाती है। यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो ये अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
नाक के आगे के भाग पर तिल को आर्थिक दृष्टि से भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन लोगों को जीवन में धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और समय के साथ इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
गुस्सैल और जिद्दी होते हैं
ऐसे लोग कभी-कभी जिद्दी, गुस्सैल या थोड़े अहंकारी स्वभाव के होते हैं। अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश में वे दूसरों की राय को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके अंदर आलस्य भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: कर्म या किस्मत? जानिए आखिर क्यों बदल जाती हैं आपकी हथेलियों की रेखाएं
यह भी पढ़ें- माथे की 3 रेखाओं का क्या है राज? जानें कौन सी रेखा देती है सौभाग्य
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: हाथों की बीच वाली उंगली खोलती है आपके व्यक्तित्व के राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
