Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nag Panchami 2025: जुलाई में कब है नाग पंचमी, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 11:10 AM (IST)

    नाग पंचमी के हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। इस दिन पर नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना का भी विधान है। यह भी मान्यता ह ...और पढ़ें

    Nag Panchami पर क्या नहीं करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)
    Nag Panchami पर क्या नहीं करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म के मुख्य पर्वों में शामिल है नाग पंचमी।
    2. सावन शुक्ल पंचमी पर मनाया जाता है यह पर्व।
    3. इस दिन होती है नाग देवता की पूजा-अर्चना।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सावन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी (Nag Panchami 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ माना गया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन पर नाग देवता और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से जातक को काल सर्प दोष से राहत मिल सकती है।

    कब है नाग पंचमी (Nag Panchami Muhurat)

    सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होने जा रही है। वहीं पंचमी तिथि का समापन 30 जुलाई को देर रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन पर शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

    नाग पंचमी पूजा मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक

    (Picture Credit: Freepik)

    क्या हैं मान्यताएं

    नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की होती है। साथ ही यह तिथि उन खास तिथियों में से भी एक है, जब तवे पर रोटी नहीं बनाई जाती।साथ ही यह भी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी प्रकार के भय आदि से मुक्ति मिलती है।

    न करें ये काम

    नाग पंचमी के दिन सुई-धागे का इस्तेमाल करना भी वर्जित माना जाता है और न ही तवे पर रोटी बनानी चाहिए। इसके साथ ही नाग पंचमी के दिन किसी भी तरह की धारदार या नुकीली चीज जैसे चाकू, कैंची आदि का इस्तेमालय भी नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    इस दिन पर जमीन की खुदाई से जुड़े कार्य करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से जमीन के अंदर सांपों के बिल टूट सकते हैं और उन्हें नुकसान पंहुच सकता है। कुल मिलाकर नाग पंचमी के दिन नागों को किसी भी तरह का नुकसान पंहुचाने से बचना चाहिए।

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - क्यों बांधा जाता है कलावा, विवाहित महिलाएं बाएं हाथ में क्यों बांधती हैं… पढ़िए इससे जुड़े सब कुछ

    नाग पंचमी पूजा मंत्र -

    1. ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।

    2. ॐ नगपति नम:

    ॐ व्याल नम:

    ॐ अहि नम:

    ॐ विषधर नम:

    ॐ शैल नम:

    ॐ भूधर नम:

    ॐ सर्पाय नमः

    यह भी पढ़ें - Shani Vakri 2025: शनि वक्री होने से कुंभ राशि की कर्ज की समस्या होगी दूर, मिलेंगे ये लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।