Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Coconut: घर में नारियल रखने से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ, खुल जाते हैं तरक्की के रास्ते

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:13 PM (IST)

    Nariyal Importance हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व दिया गया है। नारियल के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिंदू धर्म में किसी भी श ...और पढ़ें

    Nariyal Importance घर में नारियल रखने के लाभ।
    Nariyal Importance घर में नारियल रखने के लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Importance of Coconut: लघु नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। हवन से लेकर पूजा-पाठ तक में नारियल का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। माना गया है कि घर में नारियल रखने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं घर में नारियल रखने से व्यक्ति को क्या लाभ मिल सकते हैं। साथ ही जानते हैं इससे जुड़े कुछ उपाय।   

    घर में नारियल रखने के लाभ

    माना जाता है कि जिस घर में पूजा स्थल पर लघु नारियल या श्रीफल रखा जाता है, उस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। जिससे घर में बरकत और खुशहाली आती है।

    दूर होती है पैसों की समस्या

    घर में पूजा के नारियल को रखने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही यह भी माना गया है कि घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति में मजबूत होती है।

    यह भी पढ़ें - Astro Tips: पैसों की तंगी का कारण हो सकती हैं आपकी ये आदतें, आज ही करें बदलाव

    मिलेगा व्यापार में लाभ

    गुरुवार के दिन एक नारियल लेकर उसे एक पीले वस्त्र में रखें और एक जनेऊ में इसे लपेट दें। इसके बाद इस नारियल को पीली मिठाई के साथ किसी विष्णु मंदिर में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के लिए व्यापार में लाभ के योग बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    बुरी नजर से बचाव के उपाय

    अगर आपके घर में किसी बच्चे को बुरी नजर लग लग गई है तो ऐसे में उसके सिर से पैर तक 11 बार नारियल उतारें। इसके बाद इस नारियल को किसी सुनसान स्थान या फिर बहते पानी में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'