Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naukri Upay: सभी प्रयास होंगे सफल, मनचाही मिलेगी नौकरी, करें ये अचूक उपाय

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:00 AM (IST)

    हर किसी का भाग्य एक जैसा नहीं होता है। कुछ लोगों को जीवन में अपने मन मुताबिक नौकरी मिल जाती है। वहीं कुछ लोगों को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता ...और पढ़ें

    Naukri Upay: सभी प्रयास होंगे सफल, करें ये अचूक उपाय
    Naukri Upay: सभी प्रयास होंगे सफल, करें ये अचूक उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Naukri Upay: हर कोई जिंदगी में उन्नति करने की इच्छा रखता है। कुछ लोगों को जीवन में अपने मन मुताबिक नौकरी मिल जाती है। वहीं, कुछ लोगों को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है, जबकि उनकी मेहनत में कोई कमी नहीं होती है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो यहां दिए गए ज्योतिष उपाय आपको जरूर आजमाने चाहिए, तो आइए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Choti Holi Ke Upay : छोटी होली पर करें कपूर के ये उपाय, जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव

    इस चीज का करें दान

    अगर काफी प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पा रही है, तो किसी मंदिर में गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें। साथ ही प्रात: उठकर घास पर नंगे पांव चलें। ये कार्य 5 गुरुवार तक करें।

    27 दिनों तक करें ये उपाय

    अगर आप लगातार किसी कार्य में असफल हो रहे हैं, तो गेहूं के आटे की 108  गोलियां बनाएं। इसके बाद किसी ऐसी नदी या तालाब में जाएं जहां पर मछलियां हों। फिर उन गोलियों को सीताराम-सीताराम बोलते हुए मछलियों के खाने के लिए नदी में डाल दें। इस उपाय को 27 दिनों तक करें। ऐसा करने से आपके सभी प्रयास सफल होंगे।

    शुक्रवार को करें ये उपाय

    मनचाही नौकरी पाने के लिए शुक्रवार के दिन स्टील का ताला लें। ध्यान रहें कि उस ताले को पहले से खोलकर न देखें। इसके बाद फिर शुक्रवार की रात में उसे अपने बेडरूम में रखें और अगले दिन प्रात: स्नान आदि के बाद उसे मंदिर में चाबी सहित रख आएं, जिस दिन भी कोई व्यक्ति उस ताले को खोलेगा तो आपकी किस्मत का बंद ताला भी खुल जाएगा। साथ ही नौकरी की समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: मार्च के आखिरी दिन शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'